आयोजन कमेटी से वार्ता करते हुए जांच कमेटी
जालोर में आयोजित श्रावणीयमास कथा के कथावाचक अभयदास विवाद मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से गठित कमेटी के तीनों सदस्य जालोर पहुंचे और सभी सदस्यों से मिले। आज जांच रिपोर्ट प्रदेशध्यक्ष को देगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री इसका निर्णय लेगे। जि
प्रशासन- कई लोगों के कथा अनुमति के आवेदन विड्रॉ
देर रात एडीएम राजेश मेवाड़ा, एएसपी मोटाराम गोदारा व डीएसपी गौतम जैन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 11 जुलाई को श्रावणमासीय कथा का कार्यक्रम शुरू हुआ। 18 जुलाई को कथावाचक अभयदास ने बिना पूर्व सूचना और अनुमति के भीड़ के साथ बायोसा मंदिर जाने की कोशिश की। उन्हें रोका तो पुलिस से बछते हुए कॉलका कॉलोनी स्थित एक घर की छत पर बैठे।क उन्होंने आयोजन समिति का सहयोग नहीं किया तो समिति परमिशन वापस ले ली।
लेकिन सोशल मीडिया पर उनके द्वारा बार-बार वक्तव्यों के आधार पर कई लोगों ने कथा की अनुमति के आवेदन वापस ले लिए। विवाद के बाद पहले हनुमान सिंह ने आवेदन किया फिर विड्रॉल कर लिया। फिर वजाराम माली ने आवेदन किया, लेकिन जगह मालिक की आपत्ति के कारण वापस ले लिया। अब सुरेश नोवा ने लेटा में कथा कराने का आवेदन किया है लेकिन आवेदन के बाद से उसका फोन बंद आ रहा हैं। उसके क्राइम रिकॉर्ड और गृह विभाग की प्रक्रिया के बाद ही परमिशन दी जाएगी।

जालोर में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए एडीएम
इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के द्वारा नियुक्त जांच कमेटी तिजारा विधायक महंत बालकनाथ, पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी और पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती मंगलवार सुबह सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे और एसपी ज्ञानचंद्र यादव से जानकारी ली। मुख्य सचेतक जागेश्वर गर्ग भी मौजूद रहे। इस बीच कथावाचक अभयदास ने शहर के अज्ञात जगह से सोशल मीडिया पर लाइव यज्ञ व अनुष्ठान किया। शाम करीब 4 बजे कथावाचक अभयदास ने फिर से लाइव आकर बताया कि वह शहर के रोडवेज डिपो के पास एक घर में हैं। उसके – बाद वहां भीड़ जुट गई और महिलाओं ने फिर से घेरा बना लिया। वहीं जांच कमेटी की ओर से मामले – को लेकर अभयदास को मलकेश्वर – मठ में बुलाया।

जांच कमेटी के बुलाने से पहले घर से बाहर निकले कथावाचक और भीड़ के साथ पहुंचे जांच कमेटी के पास
इस बीच कथावाचक महिलाओं की भीड़ के साथ रवाना होने लगे तो सीआई अरविंद राजपुरोहित ने समझाइश की कोशिश की और अकेले चलने की बात कही, लेकिन बात नहीं मानते हुए भीड़ के साथ मलेकश्वर पहुंचने की जिद पर अड़े। वहीं भीड़ के साथ अभयदास मठ पहुंचे। यहां से अभयदास को अकेले जांच कमेटी सामने एक कमरे में भेजा।
यहां करीब 2 घंटे की चर्चा के बाद अभयदास बाहर आए और लोगों से कहा कि मैं अभी घर-घर जाऊंगा और चातुर्मास करूंगा। उसके बाद कथा वाचक अभयदास महिलाओं के साथ कालका कॉलोनी पहुंचे। जहां वह उसी छत पर बैठ कर आज रात 8 से 11 बजे तक कथा करने का आव्हान किया। हालांकि महाराज को कथा की अनुमति नहीं मिल सकी हैं।

फिर कालका कॉलोनी की उसी छत पर बैठकर कथा करने का आव्हान करते हुए कथा वाचक अभयदास
कथा आयोजन को लेकर अभी अनुमति नहीं मिल पाई है
मलकेश्वर मठ में कथावाचक अभयदास से चर्चा के बाद कमेटी के सदस्यों ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि कुछ विसंगतियों के कारण आपस का विरोधाभास रहा है। आज हमने सभी पक्ष-विपक्ष और प्रशासन से बात की। ये रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष को देंगे। वे सीएम से चर्चा करेंगे और बाद में उचित निर्णय लेंगे। हालांकि कथा के आयोजन को लेकर अनुमति नहीं मिल पाई।

मीडिया से बात करते हुए जांच के लिए आए तीन नेता संत
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments