![]()
डूंगरपुर की दोवड़ा पुलिस ने घरों में चोरी करने वाली सरकार गैंग के आरोपी को गिरफ्तार किया।
डूंगरपुर की दोवड़ा थाना पुलिस ने रात के समय सुने घरों में चोरी करने वाली गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 2 नाबालिग को डिटेन किया गया है। आरोपियों ने सरकार गैंग के नाम से एक सोशल मीडिया ग्रुप बनाया हुआ है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि दोवड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोवड़ा थानाधिकारी तेजकरण सिंह चारण ने बताया की महेंद्र पुत्र हीराजी परमार निवासी पुनाली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया का 1 जुलाई को वह अपने ससुराल सिदडी खेरवाड़ा मेहमान गया था। घर के आंगन में खड़ी उसकी बाइक अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए। दूसरे दिन पता लगने पर तलाश की, लेकिन बाइक का पता नहीं लग सका। इस पर थानाधिकारी के साथ हेड कॉन्स्टेबल हेमेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, आसूचना अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह, महेश, सार्थक, विनोद, साइबर सेल से हेमेंद्र सिंह और भव्यराज सिंह की टीम छानबीन में जुट गई।
पुलिस ने आरोपी जयदेव उर्फ जेदा परमार (19) पुत्र सूरजमल परमार निवासी पगारा फला भागेला को गिरफ्तार कर लिया है। वही 2 नाबालिग को डिटेन किया है। आरोपियों ने बाइक चोरी की वारदात कबूल कर ली। इसके अलावा दोवड़ा बस स्टैंड से बाइक, पुनाली में दुकान ओर नरनिया में मंदिर में चोरी की वारदात भी कबूल कर ली है। आरोपियों ने इंस्टाग्राम एप पर ‘सरकार गैंग’ के नाम से एक ग्रुप बना रखा है। आरोपी मौज शोक के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जिसमें ओर भी कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments