![]()
ट्रैफिक पुलिस मेले में आने वाले जातरुओं की सुरक्षा में रिफ्लेक्टर लगा रही है।
जोधपुर में ट्रैफिक पुलिस इन दिनों बाबा रामदेवरा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक कर रही है। इसी को लेकर ट्रैफिक पुलिस की टीम अलग-अलग जगहों पर जाकर मेले में आने वाले जातरुओ की बाइक पर रिफ्लेक्टर लगा रही है जिससे की रात के स
ट्रैफिक पुलिस की ओर से एएसआई शिवलाल, हेड कांस्टेबल नृसिंहराम, कैलाश राजपुरोहित और उनकी टीम ने शताब्दी सर्कल से निकलने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। इसके साथ ही उन्हें रामदेवरा मेले में सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी से जुड़े पंपलेट भी बांटे गए।
बता दें कि इन दिनों मसूरिया का बाबा रामदेव मेला चल रहा है। इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी बाइक, कार लेकर आते हैं। कई बार सुरक्षा का ख्याल नहीं रखने पर सड़क दुर्घटना भी सामने आती है। इसके अलावा रात के अंधेरे में पैदल चलने वाले जातरु भी हादसे का शिकार होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस की ओर से रिफ्लेक्टर लगवाए जा रहे हैं। ये रात के अंधेरे में चमकते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments