![]()
मूंग की फसल में गोजा लट के प्रकोप से किसान परेशान हैं।
चूरू जिले में मूंग की फसल में गोजा लट के प्रकोप से किसान परेशान हैं। जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिहाग ने जिला कलेक्टर अभिषेक सुराना को ज्ञापन सौंपा।
सिहाग ने बताया कि गोजा लट के कारण मूंग की फसल बर्बाद हो रही है। किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों की गिरदावरी कराने और किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
इसके साथ ही सीतसर गांव में लगातार हो रही बकरी चोरी का मामला भी उठाया गया। एक ही किसान की तीन बार बकरियां चोरी हुई हैं। नामजद शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ज्ञापन में पुलिस से तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments