☜ Click Here to Star Rating



रौली के बारी पाड़ा क्षेत्र में नर्वदेश्वर मंदिर के पुरानी नगर पालिका के सामने बरगद का पेड़ गिरा।

करौली के बारी पाड़ा क्षेत्र में नर्वदेश्वर मंदिर के पास बीती रात एक बरगद का पेड़ गिर गया। रात का समय होने के कारण वहां लोगों की आवाजाही कम थी। इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई।

.

घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि सुशील शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्थिति की जानकारी ली। पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। इससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह बरगद का पेड़ काफी पुराना था। लंबे समय से इसकी शाखाएं कमजोर हो रही थीं। समय पर पेड़ की देखभाल और छंटाई न होने के कारण यह हादसा हुआ। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद से पुराने पेड़ों की नियमित जांच की मांग की है।

नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया है। यातायात जल्द सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना ने शहर में पुराने पेड़ों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading