![]()
केसर चौराहे पर सीएम-अधिकारी और टूटी सड़क।
सीएम भजनलाल शर्मा ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर में बारिश के बाद की स्थिति का जायजा लिया। सीएम ने जवाहर सर्किल से लेकर सांगानेर पुलिया तक करीब 16 प्वाइंट का निरीक्षण कर ग्राउंड की स्थिति को देखा।
इस मौके पर कई जगह सीएम को लोगों की शिकायत भी सुनने को मिली। मुहाना रोड, केसर चौराहे के चारों तरफ से आने वाली सड़के क्षतिग्रस्त मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने टूटी सड़को की शिकायत की। इस पर सीएम ने कहा कि सड़क और पानी का मेल नहीं है। अभी सड़क बनाएंगे तो चलेगी नहीं।
अधिकारियों ने भी इस पर सहमति जताई। इस पर वहां मौजूद स्थानीय निवासियों ने कहा कि हम तो इतना ही कह रहे है कि गड्ढों में मोरम डलवा (गड्ढे भरवा) दीजिए। अपने वीजिट के बाद सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मैं लोगों के बीच आया हूं, इससे वास्तिवक जानकारी का पता चलता हैं। हमने अधिकारियों को व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिया का काम जल्दी करवा दीजिए विजिट के दौरान सीएम को लोगों ने क्षेत्र में फैली अव्यवस्थाओं की शिकायतें भी की। लोगों ने दुर्गापुरा को मानसरोवर रोड से जोड़ने वाली निर्माणाधीन पुलिया का काम जल्द कराने के लिए कहा। सीएम ने लोगों को जल्द काम पूरा होने का आश्वासन दिया।
सीएम ने अपने विजिट के दौरान प्रशासन के साथ-साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं से भी लोगों की मदद करने की अपील की। सीएम ने कहा कि पूरे शहर में कहीं भी भारी बारिश की वजह से कोई परेशान हो रहा है तो उसकी मदद कीजिए। दो-तीन के गुट में निकलकर आमजन को राहत पहुंचाने का काम करें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments