![]()
धोरीमन्ना इलाके के एक विवाहिता की दूसरी जगह शादी करने को लेकर चल रहे विवाद में दामाद ने हमला बोल कर ससुर का नाक काट दिया। वारदात के बाद ससुर को इलाज के लिए धोरीमन्ना अस्पताल लाया गया। विवाहिता के पिता मोहनराम पुत्र पेमाराम विश्नोई निवासी भागभरे की बे
शादी के दो साल बाद पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई और पति रमेश को छोड़ कर पत्नी पीहर आ गई। अब पिछले एक माह से देवी लिव इन में राज कुमार पुत्र पूनमाराम डेडावा के साथ रह रही थी। इससे नाराज पति रमेश कुमार शुक्रवार को अपने साथियों के साथ गाड़ी में सवार होकर आया और अपनी पत्नी देवी के पिता मोहन पर हमला बोल कर उसकी नाक काट दी और कहा कि मेरी पत्नी दूसरे को देने से मेरी इज्जत गई, लेकिन अब लोगों में तुम भी मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे। पुलिस ने पीड़ित मोहनराम का धोरीमन्ना अस्पताल में इलाज शुरू करवाया। वहीं पर्चा बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
धोरीमन्ना थाने के एएसआई रावताराम ने बताया कि मोहनलाल पुत्र पेमाराम निवासी भागभरे की बेरी की बेटी देवी की शादी दो साल पहले भंवार निवासी रमेश कुमार के साथ हुई थी। पति से अनबन के चलते महिला दो महीने पहले ही पीहर आई थी। महिला देवी ने एक माह पहले बाधा गांव के युवक के साथ लिव इन में रहने लगी।
इससे नाराज पति रमेश कुमार व उसके साथ अन्य 4-5 लोग शुक्रवार को भागभरे की बेरी आए। पति रमेश उसके ससुर मोहनराम से बात कर रहा था। इसी दौरान ससुर को पकड़ा और उसकी नाक काट दी। पुलिस ने पर्चा बयान पर आरोपी रमेश कुमार, भाई राजू, पिता जयराम, गणपत सहित 7-8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं देर शाम आरोपी रमेश कुमार को धोरीमन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बोतल में कटी नाक लेकर पुलिस के पास पहुंचा पीड़ित
पीड़ित मोहनराम के नाक काटने की घटना के बाद परिजनों के साथ कटी नाक को लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस के सामने रोते हुए बताया कि दामाद सहित 8-10 लोग लाठियों और हथियारों से लैस होकर घर पर आए और हमला बोल कर उसकी नाक काट दी। पुलिस ने धोरीमन्ना अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज करवाया और पर्चा बयान लेकर रिपोर्ट दर्ज की। धोरीमन्ना अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद मोहनराम को बाड़मेर रेफर कर दिया। बाड़मेर जिला अस्पताल के सर्जन डॉक्टर की ओर से अब नाक के अलग हुए हिस्से को फिर से जोड़ने का प्रयास किया गया है।
पूर्व में भी धोरीमन्ना, सेड़वा और शिव क्षेत्र में हो चुकी है नाक काटने की घटनाएं
दिसंबर 2018- धोरीमन्ना के एक गांव में एक महिला की नाक उसके पूर्व दामाद और उसके साथियों ने काटने की कोशिश की थी। महिला ने अपनी बेटी की दूसरी शादी करवा दी थी, क्योंकि वह पहले पति के साथ नहीं रह रही थी। इस बात से नाराज होकर पूर्व दामाद ने हमला किया था।
सितंबर 2022- सेड़वा के सोनड़ी गांव में 2022 में इसी तरह का विवाद हुआ था। महिला की शादी दूसरी जगह करने पर गाड़ी में सवार होकर आए 10-12 बदमाशों ने 55 वर्षीय बुजुर्ग की नाक काट दी थी।
अगस्त 2022- शिव के झापली गांव में बेटी की शादी दूसरी जगह करने से नाराज लोगों ने हमला कर 55 वर्षीय बुजुर्ग की नाक काट कर साथ ले गए थे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments