छात्रों का आरोप यूनिवर्सिटी में फर्जी भर्ती, टेंडर में घोटाले हुए।
डीग जिले के कुम्हेर इलाके स्थित महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के बाहर छात्र नेताओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। छात्र नेताओं का कहना है कि यूनिवर्सिटी में संविदा भर्ती के दौरान फर्जी प्रोफेसर भर्ती किए गए थे। पूर्व में भी यूनिवर्सिटी मे
फर्जी तरीके से लगे प्रोफेसरों को बर्खास्त की मांग
छात्र नेता विष्णु निवासी खेमरा गांव ने बताया कि महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय में 2024 सत्र के अनुसार संविदा भर्ती की गई थी। उसमें कई प्रोफेसर का फर्जीवाड़ा पाया गया है। उसी फर्जीवाड़े को उजागर करने के लिए आज छात्र यूनिवर्सिटी के बाहर धरना देकर बैठे हुए हैं। यह धरना जब तक चलेगा तब तक फर्जी से लगे प्रोफेसरों को बर्खास्त नहीं कर दिया जाएगा। साथ ही प्रोफेसरों से रिकवरी नहीं की जाएगी। यूनिवर्सिटी के परीक्षा परिणाम, टेंडर और भर्तियों में धांधली हुई है।
SOG और SIT से जांच की मांग
इस सभी कमियों को लेकर पूर्व कुलपति को बर्खास्त किया गया था लेकिन पूर्व कुलपति के साथी वह यूनिवर्सिटी को खत्म करना चाहते हैं। वह अभी भी अंदर बैठे हैं। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जांच होगी। तभी यूनिवर्सिटी के अंदर हो रहे घोटालों को रोका जा सकता है। इन सभी अधिकारियों की SIT और SOG से जांच करवाई जाए।

टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र नेता।
अगर कोई कमी होगी तो, दूर करेंगे
यूनिवर्सिटी के कुलपति त्रिभुवन शर्मा ने बताया कि छात्र किस बात के लिए धरना दे रहे हैं। उनसे बात की जाएगी। अगर मेरे से पहले का कोई मामला है तो, वह देखेंगे। कोई कमी होगी तो, उसे ठीक किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments