![]()
ब्रह्माकुमारीज के राजयोग एज्युकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन का समाज सेवा प्रभाग 24 अगस्त को विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा।
ब्रह्माकुमारीज के राजयोग एज्युकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन का समाज सेवा प्रभाग 24 अगस्त को विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। यह आयोजन राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि पर किया जा रहा है।
डूंगरपुर ब्रह्माकुमारीज की राजयोगिनी विजयलक्ष्मी दीदी ने बताया कि दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर भारत और नेपाल में ब्रह्माकुमारीज के हजारों सेवा केंद्र 22 से 25 अगस्त के बीच रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे।
संस्था ने एक लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है। डूंगरपुर केंद्र में 24 अगस्त को रक्तदान शिविर होगा। राजयोगिनी विजयलक्ष्मी दीदी के अनुसार इस सेवा का उद्देश्य केवल रक्त एकत्र करना नहीं है। यह समाज में मानवता, एकता और करुणा जैसे मूल्यों को जागृत करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल दान नहीं है। यह जीवनदान और मूल्यों का उत्सव है। इस अभियान के माध्यम से यही संदेश समाज तक पहुंचाया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments