पूर्णिमा ग्रुप की ओर से भव्य वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
किसी भी शैक्षणिक संस्थान की तरक्की में वहां के फैकल्टी और स्टाफ मेंबर्स का सबसे अहम योगदान होता है। इनकी इस भूमिका के सम्मान स्वरूप पूर्णिमा ग्रुप की ओर से भव्य वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें ग्रुप के सदस्यों को कुल 2.22 करोड़ रुपए के इ
इनमें सर्वाधिक 54 प्रतिशत की वृद्धि पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में रही है। सम्मान समारोह की खास बात यह रही कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रिसर्च व एकेडमिक परफॉर्मेंस जैसी श्रेणियों में दोगुने फैकल्टी मेंबर्स को सम्मानित किया गया। यह तथ्य संस्थान की निरंतर बेहतर हो रही शैक्षणिक गुणवत्ता को साफ दर्शाता है।

हॉर्नबिल मशीन्स एंड रेंटल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर व बिजनेस कोच नवनीत माथुर इस समारोह के मुख्य अतिथि थे।
हॉर्नबिल मशीन्स एंड रेंटल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर व बिजनेस कोच नवनीत माथुर इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने किसी भी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में वहां के प्रत्येक सदस्य की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए फैकल्टी मेंबर्स से अपील की कि वे अपने स्टूडेंट्स की प्रतिभा को तलाशें।
समारोह में फैकल्टी व स्टाफ मेंबर्स को उत्कृष्ट कार्यों व सेवाओं के लिए 17 स्कीम्स के तहत इंसेंटिव प्रदान किए गए। इनमें कंप्यूटर साइंस व आईटी बोनस के तौर पर सर्वाधिक 81 लाख, टेक्निकल पब्लिकेशन इन्सेंटिव के तौर पर 46 लाख, कैंटीन इंसेंटिव के तहत 35 लाख और एकेडमिक परफॉर्मेंस श्रेणी में 26 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

समारोह में फैकल्टी व स्टाफ मेंबर्स को उत्कृष्ट कार्यों व सेवाओं के लिए 17 स्कीम्स के तहत इंसेंटिव प्रदान किए गए।
गत वर्ष की तुलना में 62 लाख की यह वृद्धि यह दर्शाती है कि पूर्णिमा ग्रुप का फोकस टेक्नोलॉजी, रिसर्च व स्टाफ के विकास पर नियमित तौर पर मजबूत हो रहा है। संस्थान में 15 वर्ष से अधिक समय से काम करने वाले 14 सदस्यों को विशेष तौर पर सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। इनके अलावा पेटेंट एंड कॉपीराइट्स, टेक्निकल पब्लिकेशन, एकेडमिक परफॉर्मेंस, जॉइनिंग फ्रॉम प्रोफेशनल एंड टेक्निकल ऑर्गेनाइजेशन जैसी श्रेणियों में ये इंसेंटिव प्रदान किए गए।
इस सम्मान समरोह के जरिए फैकल्टी व स्टाफ मेंबर्स को एजुकेशन, रिसर्च व स्टूडेंट्स के विकास में उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। वार्षिक सम्मान समारोह के जरिए पूर्णिमा ग्रुप के एकेडमिक व नॉन-एकेडमिक स्टाफ मेंबर्स के योगदान को प्रोत्साहित किया जाता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments