प्रदेशभर में लगातार दूसरे दिन रविवार को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उदयपुर में भी 38 सेंटर पर दो पारियों में यह परीक्षा होगी। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा से एक घंटे पहले सेंट
मीरा कन्या महाविद्यालय में मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड के साथ पासपोर्ट साइस फोटो और फोटोयुक्त आईडी प्रूफ चेक किए। मुख्य गेट पर ही अभ्यर्थियों के चप्पल-जूते उतरवाकर जांच की गई। कुछ महिलाएं ज्वेलरी पहनकर आई तो उन्हें बाहर ही उतरवा लिया गया। फिर अंदर पहुंचने पर बायोमेट्रिक जांच कर एंट्री दी गई।

उदयपुर में भी 38 सेंटर पर दो पारियों में यह परीक्षा होगी। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे शाम 5 बजे तक होगी।
150 प्रश्न पूछे जाएंगे यह परीक्षा ओएमआर आधारित आफलाइन मोड में हो रही है। प्रश्न पत्र में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। जो 150 अंकों के रहेंगे। रिजनिंग व कंप्यूटर ज्ञान से 60 प्रश्न, राजस्थान सामान्य ज्ञान से 45 प्रश्न और सामान्य ज्ञान से 45 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सही उत्तर पर 1 अंक और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments