स्वामी सुरेश मुनी महाराज ने भद्रकाली मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए नए यात्री विश्राम गृह का लोकार्पण किया।
हनुमानगढ़ के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए नए यात्री विश्राम गृह का लोकार्पण किया गया। गुरुवार को हरिद्वार से पधारे स्वामी सुरेश मुनी महाराज ने रिबन काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्वामी रामानंद और स्वामी नरोत्मानंद भी उपस

हनुमानगढ़ सेवा समिति के सदस्य कई सालों से सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) वर्ष 1985 से लगातार मंदिर में भरने वाले मेले में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। समिति अध्यक्ष मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि श्रद्धालुओं की परेशानियों को देखते हुए जन सहयोग से इस शेड का निर्माण करवाया गया है। इससे श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से बचाव मिलेगा।
स्वामी सुरेश मुनी महाराज ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति का योगदान समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि समिति भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य करती रहेगी। विश्राम गृह के लोकार्पण के बाद उन्होंने भद्रकाली मंदिर में मत्था टेक कर इलाके की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर के पुजारी छोटू पुरी ने संत-महात्माओं का साफा पहनाकर स्वागत किया और मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दी। समिति सचिव सुनील धूड़िया ने बताया कि समिति पिछले 41 वर्षों से मां भद्रकाली मेले में श्रद्धालुओं के लिए जूता घर, पेयजल, खोया-पाया, चिकित्सा सेवाएं आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाती है।
कार्यक्रम में समिति के कोषाध्यक्ष अनिल जिंदल, उपाध्यक्ष रामकुमार मंगवाना, विनोद गर्ग, यशपाल मुंजाल, विनोद सुथार, डॉ. मोहनलाल शर्मा सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने समिति के इस सेवा कार्य की प्रशंसा की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments