![]()
पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 किलो 160 ग्राम डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
श्रीगंगानगर जिले के समेजा कोठी क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 किलो 160 ग्राम डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई समेजा कोठी थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी एसआई हनुमान प्रसाद के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार निवासी 12 पीएस और मुकेश कुमार निवासी 23 पीएस के रूप में की है। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
समेजाकोठी थानाधिकारी कृष्ण कुमार के अनुसार यह कार्रवाई 84 एनपी रोही के पास की गई। आरोपी वहां से डोडा पोस्त लेकर तस्करी के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जब्त की है। इस बाइक का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की तस्करी में किया जा रहा था।
पकड़े गए माल को जब्त कर थाने में सुरक्षित रखा गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच रायसिंहनगर थाने के एसआई केदारमल को सौंपी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments