![]()
श्रीगंगानगर लोकसभा सांसद कुलदीप इंदौरा ने शनिवार को तीन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम 4 केएसएम (बांडा) में आयोजित किया गया। पंचायत समिति प्रधान राधा गोपाल डागला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
ग्राम पंचायत बांडा में 70 लाख रुपए की 7 इंटरलॉकिंग सड़कें और 30 लाख रुपए के अन्य कार्य शामिल हैं। बांडा कालोनी में 50 लाख रुपए की 5 इंटरलॉकिंग सड़कें और 40 लाख रूपए के विकास कार्य किए गए। ग्राम पंचायत 30 एपीडी में 40 लाख रुपए की इंटरलॉकिंग सड़कें और 20 लाख रुपए के अन्य विकास कार्य पूरे किए गए।
ग्रामवासियों ने सड़कों और खेल मैदान के निर्माण के लिए सांसद और सरपंचों का आभार व्यक्त किया। सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ शर्मा ने कबड्डी मैट की मांग की। ग्रामीणों ने अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपे। सांसद ने सभी मांगों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में सरपंच देवेंद्रपाल सिंह राठौड़, पूर्णमल, दिनेश शर्मा, जरनैल सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हेतराम ज्यानी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष साहिल कामरा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विजय कुमार चराया ने मंच संचालन किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments