☜ Click Here to Star Rating



श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में शादी करवाने का झांसा देकर युवक से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक की शादी उत्तरप्रदेश की रहने वाली एक युवती से करवा दी। लेकिन बहाना बनाकर युवती मायके चली गई और वापस नहीं आई। आरोपी अब पैसे

.

एसीजेएम कोर्ट, सूरतगढ़ में दी शिकायत में शिकायतकर्ता युवक तेजाराम (26) वार्ड नंबर-10 चक 3SDP संगीता (सूरतगढ़) ने बताया- मार्च 2025 में सूरतगढ़ के रहने वाले आरोपी आशाराम ने उसकी (तेजाराम) की शादी करवाने को कहा। आरोपी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में सीता कुमारी (22) नाम की एक लड़की है, जो उसकी (आशाराम) की जानकर है। सीता से तेजाराम की शादी करवा दी जाएगी। शादी करवाने के 4 लाख रुपए लगेंगे। जिसके बाद तेजाराम ने आरोपी के झांसे में आकर अपने रिश्तेदार से 1 लाख रुपए उधार लेकर आशाराम को दे दिए।

इसके बाद आशाराम ने तेजाराम को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) भेजा। जहां बजरंग और अजय ने उससे 2.5 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद 13 अप्रैल को उत्तरप्रदेश के चंदौली जिले के खरोझा गांव में सीता कुमारी के साथ तेजाराम की शादी करवा दी गई।

शादी के बाद दुल्हन गायब

शादी के बाद तेजाराम सीता को अपने घर ले आया। लेकिन कुछ दिन बाद आशाराम ने बताया कि सीता की मां बीमार है और उसे मायके जाना होगा। तेजाराम 3 मई को सीता को खरोझा ले गया, जहां अजय ने उससे 2 हजार मांगे। तब तेजाराम के मना करने पर अजय ने उसे वापस भेज दिया और कहा कि 12 मई को सीता को सूरतगढ़ भेज देगा। लेकिन न तो सीता आई और न ही पैसे वापस मिले।

आरोपी दे रहे जांन से मारने की धमकी

तेजाराम ने जब आशाराम, बजरंग, अजय और सीता के भाई रविंद्र से संपर्क किया, तो उन्होंने बात को टालना शुरू दिया। बाद में आरोपियों ने तेजाराम का नंबर ब्लॉक कर दिया। आशाराम ने तेजाराम को धमकाते हुए कहा- हमने तुम्हारे साथ ठगी की है, न सीता आएगी, न पैसे मिलेंगे। अगर उत्तरप्रदेश गए तो तुम्हें काट डालेंगे। तेजाराम ने आशाराम पर दबाव बनाया तो उसने तलाक के दस्तावेज तैयार करने की बात कही।

कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

हैरान-परेशान तेजाराम ने कोर्ट में शिकायत दी। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर सूरतगढ़ सदर थाने में मामला दर्ज हुआ। फिलहाल पुलिस ने आशाराम, सीता, बजरंग, अजय और रविंद्र के खिलाफ ठगी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई सोहनलाल कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading