☜ Click Here to Star Rating



​​​​​​झालावाड़ में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य संगोष्ठी आयोजित की गई। यह आयोजन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई की ओर से किया गया।

.

संगोष्ठी में जिला नोडल अधिकारी डॉ. रश्मि गुप्ता ने छात्रों को आमजन और युवाओं में बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को अनुशासन में रहकर एकाग्रता से पढ़ाई करने की विधियां सिखाईं।

डॉ. गुप्ता ने बच्चों को मोबाइल के दुरुपयोग की जगह सदुपयोग करने के तरीके बताए। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और नशा मुक्ति के लिए सकारात्मक कदम उठाने के उपायों पर भी प्रकाश डाला।

संगोष्ठी में मेंटोर प्रभारी मिथलेश तानीवाल ने वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया और छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं तनाव से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की मानसिक या भावनात्मक समस्या होने पर टेलीमांस हेल्पलाइन नंबर 14416 पर निशुल्क परामर्श लिया जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजीव आचार्य, नीता शर्मा, विशाखा गुप्ता, अर्चना शर्मा, ऐश्वर्या वर्मा, नतीशा चंद्रावत सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading