☜ Click Here to Star Rating



उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी बारिश के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल से जुड़ी 10 ट्रेनें आगामी आदेशों तक प्रभावित रहेंगी। दरअसल, जम्मू मंडल के कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण इन ट्रेनों को पूर्ण

.

रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी और गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाडमेर ट्रेन आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 19107 और 19108 भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन- – भावनगर टर्मिनस ट्रेन आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी।

बांद्रा-जम्मू ट्रेन लुधियाना तक ही चलेगी

गाड़ी संख्या 19027 बांन्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी ट्रेन, जो बांन्द्रा टर्मिनस से चलेगी, वह आगामी आदेशों तक लुधियाना तक ही संचालित होगी। यानी, यह गाड़ी लुधियाना-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19028 जम्मूतवी-बांन्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो आगामी आदेशों तक जम्मूतवी के स्थान पर लुधियाना से ही संचालित होगी। यह ट्रेन जम्मूतवी-लुधियाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

भगत की कोठी-जम्मू ट्रेन पठानकोट तक

गाड़ी संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी ट्रेन जो आगामी आदेशों तक भगत की कोठी से चलेगी, वह पठानकोट तक ही संचालित होगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी ट्रेन आगामी आदेशों तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी। यह ट्रेन जम्मूतवी-पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

साबरमती-जम्मू ट्रेन फिरोजपुर कैंट तक

गाड़ी संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी ट्रेन जो आगामी आदेशों तक साबरमती से चलेगी, वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। यानी, यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19224 जम्मूतवी-साबरमती ट्रेन आगामी आदेशों तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। यानी, यह ट्रेन जम्मूतवी-फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading