भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की जयपुर शाखा की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “AI इनोवेशन समिट” का शुभारंभ शुक्रवार को बिरला ऑडिटोरियम में हुआ। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्य
दो दिनों तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस का फोकस सीए सदस्यों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नए ट्रेंड्स, तकनीकी नवाचार और उनके प्रोफेशनल काम में व्यावहारिक उपयोग से जोड़ना है। एक्सपर्ट सेशन में ऑडिटिंग, टैक्सेशन, फाइनेंशियल एनालिसिस, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और डेटा एनालिटिक्स में AI की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

ICAI की नेशनल कॉन्फ्रेंस में सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।
सीए समुदाय की भूमिका अहम- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने संबोधन में कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ICAI को इस आयोजन के लिए बधाई दी और सीए सदस्यों को राष्ट्र निर्माण में आगे भी सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
सीए सदस्यों को मिलेगा फायदा
कॉन्फ्रेंस डायरेक्टर और सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए सतीश कुमार गुप्ता और सीए (डॉ.) रोहित रूवाटिया अग्रवाल ने बताया कि देश को 5 रीजन में बांटकर AI पर नेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। राजस्थान सहित 6 राज्य CIRC रीजन में आते हैं और इस रीजन की कॉन्फ्रेंस का आयोजन जयपुर में होना यहां के सीए सदस्यों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से स्थानीय सदस्यों को राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और सीखने का अवसर मिल रहा है।

सीएम भजनलाल शर्मा का जयपुर ब्रांच अध्यक्ष सीए विकास यादव ने स्वागत किया।
जयपुर ब्रांच अध्यक्ष सीए विकास यादव और सचिव सीए यश गुप्ता ने बताया कि कॉन्फ्रेंस “समिति AI इन ICAI” के तहत हो रही है और इसमें देशभर से करीब 1500 सीए शामिल हुए हैं।
कॉन्फ्रेंस की शुरुआत विशेषज्ञ सत्रों से हुई। गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के एक्सपर्ट्स ने की-नोट एड्रेस में AI के नवीनतम विकास और प्रोफेशनल सर्विसेज सेक्टर में इसके भविष्य पर अपने विचार रखे। ICAI के पूर्व अध्यक्ष सीए देबाशीष मित्रा सहित सेंट्रल काउंसिल मेंबर्स ने भी डिजिटल युग की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments