![]()
बीकानेर के कमला कॉलोनी क्षेत्र में चाकूबाजी में हुई एक शख्स की मौत के मामले में पुलिस आज छानबीन करेगी। बुधवार देर रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। इसी दौरान चाकूबाजी भी हुई। गले पर चाकू लगने से पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और भाई गंभीर रूप से घाय
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि सन्नी पंवार और उसकी पत्नी ममता के बीच झगड़ा हुआ था। पहले ये झगड़ा सिर्फ बोल-चाल तक सीमित था। ऐसा झगड़ा करीब करीब हर रोज ही होता था। बुधवार को ये बढ़ गया। गुस्से में सन्नी किचन में गया और वहां से सब्जी काटने वाला चाकू ले आया। विवाद के बीच सन्नी का भाई जीतू भी आ गया। तीनों के बीच झगड़ा और बीच बचाव चल रहा था। इसी दौरान सन्नी के गले में चाकू से लगी और वो वहीं ढेर हो गया। इसी दौरान पत्नी और जीतू के भी चोट लगी। सन्नी को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां से पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर किया। वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। सन्नी की पत्नी ममता के हाथ व अन्य हिस्सों में चोट लगी हुई है। इसी तरह मृतक के भाई जीतू के भी शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है। इन दोनों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भेजा गया है।
डिलीवरी बॉय था सन्नी
सन्नी बेरोजगार था लेकिन कभी कभार डिलीवरी बॉय का काम करता था। निजी कंपनियों के पार्सल लेकर घर तक पहुंचाने का काम जब चाहे करता था और जब चाहे इस काम को छोड़ देता था। पिछले कुछ दिनों से वो काम पर नहीं जा रहा था। अत्यधिक शराब पीने और झगड़ा करने की आदत बढ़ गई थी।
दो बेटे, दोनों कॉलेज में
सन्नी और ममता के दो बेटे हैं और दोनों इस वक्त कॉलेज में पढ़ते हैं। झगड़े के वक्त दोनों घर पर नहीं थे। हालांकि बाद में उनको बुलाया गया। दोनों बेटे भी मां-बाप के झगड़ों से परेशान रहा करते थे।
आज होंगे दोनों के बयान
पुलिस ने रात में दोनों घायल ममता और उसके देवर जीतू को ट्रोमा सेंटर में भर्ती करा दिया लेकिन अब तक दोनों के अधिकृत बयान नहीं हो पाए। आज दोनों के बयान लिए जाएंगे। उधर, आज ही सन्नी का पोस्टमार्टम भी होगा। बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि सन्नी को चाकू कैसे लगा था? घर में किसी तरह का सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। पुलिस आज पड़ोसियों से भी पूछताछ कर सकती है ताकि घटनाक्रम से पर्दा उठ सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments