![]()
पाली के लखोटिया गार्डन रोड पर वृद्ध की बॉडी मिलने पर पुलिस उसे मोर्चरी में शिफ्ट करवाते हुए।
पाली शहर के लखोटिया तालाब रोड पर आर्य वीर दल शाखा के पास बुधवार देर रात को पेड़ पर एक 80 साल के वृद्ध का शव फंदे पर लटकता मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को उतारकर बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक की पहचान पाली शहर क
औद्योगिक नगर थाने के प्रभारी जसंवत सिंह ने बताया कि बुधवार रात को कॉल आया था कि लखोटिया गार्डन रोड पर आर्य वीर दल के पास एक पेड़ पर बॉडी लटकी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंचे। जहां वृद्ध की बॉडी एक पेड़ से लटकी मिली। जिसे उतारकर बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान होने पर उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। मौके पर मौजूद समाजसेवी बाबूलाल बोराणा ने पुलिस को बताया कि वॉकिंग करते समय पेड़ पर वृद्ध लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर 80 साल की उम्र में वृद्ध को सुसाइड क्यों करना पड़ा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments