![]()
शास्त्री नगर इलाके में नाले में गंदे पानी में मानव भ्रूण मिला।
जयपुर के नाले में मानव भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। नाले में गंदे पानी में मानव भ्रूण पड़ा मिला। तीन दिन पहले भ्रूण को फेंका गया था। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भ्रूण को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस वारद
गंदे पानी में पड़ा मिला
SHO (शास्त्री नगर) महेन्द्र सिंह ने बताया- मानव भ्रूण मिलने के संबंध में प्रेम कॉलोनी पानीपेच निवासी लियाकत अली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शास्त्री नगर इलाके से स्थित नाले में मानव भ्रूण मिला है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे नाले में गंदे पानी में मानव भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। भ्रूण मिलने का पता चलने पर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। शास्त्री नगर थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाले के अंदर से मानव भ्रूण को बाहर निकालवाया।
3-4 महीने का लग रहा भ्रूण
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भ्रूण का कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि भ्रूण करीब 3 दिन पुराना है। माना जा रहा है कि तीन दिन पहले मानव भ्रूण को नाले में फेंका गया है। पहचान छिपाने के कारण रात के अंधेरे में भ्रूण को नाले के पानी में डाल दिया गया। भ्रूण करीब 3-4 महीने का लग रहा है। अनजान माता-पिता के खिलाफ FIR दर्ज कर तलाश की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments