![]()
दौसा के सदर थाना क्षेत्र में एनएच 21 पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को समीप खड़ी परिवहन विभाग के उड़न दस्ते की गाड़ी ने जिला अस्पताल पहुंचाया तो एक घायल कार में ही फंसा रहा।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कार में फंसे घायल को निकाल उसे भी अस्पताल पहुंचाया।
हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग जयपुर की तरफ से आ रहे थे, उस दौरान हाइवे के समीप खड़े ट्रेलर में कार की पीछे से टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं तीन घायलों को दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मृतक व घायलों की पहचान में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments