पाली के अनुव्रत नगर में 21 सितंबर को आयोजित होने वाले विश्व हिंदू परिषद के हिंदू शंखनाद कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को विहिप के पदाधिकारी बूसी गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने पदाधिकारियों का ढोल के साथ स्वागत किया। उन्हें बालाजी मंदिर तक ले

विहिप पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को हिंदू शंखनाद कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में भीमराज चौधरी ने ग्रामीणों से हिंदू शंखनाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने का आग्रह किया। इनमें जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, विशन सिंह पादरला, भीमराज चौधरी, आनंद स्वरूप गुप्ता, रामसुख पायक और जगदीश सिंह गुरडाई शामिल थे।

विहिप के पदाधिकारियों को ढोल के साथ बालाजी मंदिर तक ले जाया गया।
ग्रामीणों ने जय श्री राम के नारों के साथ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रखंड मंत्री बलवंत सिंह, केदार त्रिवेदी, चौथाराम, मुकेश पेंटर, कानाराम, तरीफ, रताराम प्रजापत, मिश्रीलाल माली, ललित पुरी, मनवीर सैन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments