सिरमौर के नोहराधार में लैंडस्लाइड के बाद मलबा इस तरह से गिरता दिखा।
हिमाचल में शनिवार को हल्की बारिश हुई। जिससे बांध और नदियां डेंजर लेवल से नीचे बह रही हैं। प्रदेश में इस मानसून सीजन में बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड से 64 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 46 लोग लापता है।
इसी बीच सरकारी सूत्रों से सूचना सामने आई है कि PM नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को बाढ़ का जायजा लेने के लिए हिमाचल का दौरा कर सकते हैं। वे बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित चंबा और कुल्लू का हवाई सर्वेक्षण भी कर सकते हैं।
हालांकि अभी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से फाइनल कार्यक्रम आना बाकी है। प्रदेश में अभी मौसम विभाग ने कल बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। 3 दिन से मौसम साफ होने की वजह से नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से नीचे बह रहा है।
नदियों में जल स्तर कम होने से सतलुज, रावी और ब्यास नदी पर बने बांधों में भी ओवर फ्लो वाली स्थिति नहीं है।

शिमला में भारी बारिश सेब की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
बाढ़-बारिश से जुड़े बड़े अपडेट्स…
- शिमला में लैंडस्लाइड, मकान खाली कराया: शिमला जिला के ठियोग में बीती रात को एक मकान के आगे लैंडस्लाइड हो गया। इससे माहौरी के दीद गांव के माठू राम का मकान खतरे में आ गया है। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। टीम ने तुरंत घर पर पहुंचकर इस मकान को खाली करवा दिया है।
- सिरमौर में लैंडस्लाइड, मलबे की तरह बही पहाड़ी: सिरमौर के नौहराधार में पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। इसके बाद पहाड़ी का मलबा नदी की तरह बहने लगा। अच्छी बात यह रही कि जिस जगह लैंडस्लाइड हुआ, वहां कोई बस्ती नहीं थी। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
- अखाड़ा बाजार से 4 शव निकाले, इनमें NDRF जवान भी: कुल्लू के अखाड़ा बाजार में आज 4 शव बरामद किए गए। इनमें एक एनडीआरएफ जवान भी शामिल है, जोकि बुधवार सुबह मकान ढहने से चपेट में गया था। इसी तरह गुरुवार सुबह गिरने दो मकान में दबे तीन मजदूरों के आज शव निकाल दिए गए है। इन दो हादसों में मृतकों का आंकड़ा 7 हो गया है।
- 4 श्रद्धालुओं के शव 4 दिन बाद निकाले: मणिमहेश यात्रा पर निकले 4 श्रद्धालुओं के शव भरमौर पहुंचाने के बाद आज परिजनों को सौंप दिए गए है। कुगती ट्रैक पर फंसे इन शवों को 4 दिन से भरमौर लाने का प्रयास हो रहा था, लेकिन रास्ता खत्म होने और निरंतर बारिश बाधा डाल रही थी। इनमें दो मृतक अजय तंवर और हर्षित तंवर राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले थे। जबकि, सागर सहारनपुर और मनोज पंजाब के पठानकोट का रहने वाला था।
- चिनूक हेलिकॉप्टर से सभी श्रद्धालु रेस्क्यू किए: भरमौर से चंबा के लिए आज चिनूक हेलिकॉप्टर ने चार बार उड़ान भरी। इसमें 64 यात्री और दो शव भी चंबा लाए गए। चंबा से इन इन श्रद्धालुओं को सरकारी बसों में पठानकोट भेजा गया। हिमाचल के श्रद्धालुओं को पालमपुर तक भेजा। आज भरमौर में फंसे सभी श्रद्धालुओं को आज सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया गया है।
- बड़ा भंगाल में हेलिकॉप्टर से सामग्री पहुंचाई: कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में आज सेना के छोटे हेलिकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई गई। शुक्रवार को भी बड़े हेलिकॉप्टर से प्रयास किया गया था, लेकिन खराब मौसम के कारण वह उतर नहीं पाया था। हालांकि आज शनिवार को राहत पहुंचाने में कामयाबी मिल गई।
- 46 लोगों के जिंदा मिलने की उम्मीद नहीं: प्रदेश में इस मानसून सीजन में बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड से 64 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 46 लोग लापता है। कुल मिलाकर 110 लोग प्राकृतिक आपदा का शिकार हो चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक, अब लापता लोगों के जिंदा मिलने की संभावनाएं न के बराबर बची है।
बारिश से नुकसान के PHOTOS…

मनाली-लेह सड़क की बहाली में जुटी बीआरओ की टीम।

सिरमौर के नोहराधार में लैंडस्लाइड।

शिमला-किन्नौर NH पर ज्यूरी में लैंडस्लाइड

शिमला जिला के ठियोग क्षेत्र में लैंडस्लाइड से घर को खतरा पैदा हुआ।

शिमला-किन्नौर NH पर निगुलसरी में करीब 500 मीटर हिस्सा बार बार धंस रहा है।

किन्नौर में पहाड़ी से गिरी चट्टान से क्षतिग्रस्त ट्रक।
पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments