![]()
पांचना बांध के 4 गेट खोलकर 26 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा।
करौली जिले के पांचना बांध में भारी पानी की आवक के कारण शुक्रवार को चार गेट खोले गए। इस मानसून में पहली बार एक साथ इतने गेट खोले गए हैं। गेट नंबर 2, 3, 4 और 6 को डेढ़-डेढ़ मीटर तक खोला गया है।
बांध का जल स्तर 258.30 मीटर तक पहुंच गया है। वर्तमान में 26,233 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की जा रही है। जल संसाधन विभाग ने डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और मवेशी नहीं भेजने की अपील की है।
रात 11:30 बजे पहले दो गेट खोले गए। पानी की आवक बढ़ने पर रात 2 बजे तीसरा गेट खोला गया। सुबह 5:30 बजे चौथा गेट खोलकर पानी की निकासी 26 हजार क्यूसेक की गई। इससे पहले 11 अगस्त को जल स्तर 257.95 मीटर होने पर गेट बंद किए गए थे। इस मानसून में अब तक सात बार बांध के गेट खोले जा चुके हैं।
पिछले 24 घंटों में जिले में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। कालीसिल बांध पर 152 मिमी, सपोटरा में 139 मिमी, मंडरायल 84 मिमी, टोडाभीम 73 मिमी और करौली में 33 मिमी बारिश दर्ज की गई। कालीसिल बांध पर 8 फीट से अधिक, मामचारी बांध पर 1 फीट 4 इंच और नींदर बांध पर 1 फीट 5 इंच की चादर चल रही है।
बांध की स्थिति पर अधिशासी अभियंता सुशील कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता वीर सिंह और कनिष्ठ अभियंता भवानी सिंह लगातार नजर रख रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments