☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर में बारिश का आज ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी कर दी है। वहीं सोमवार सुबह से रिमझिम हलकी बारिश का दौर जारी है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार

.

मौसम विभाग ने जैसलमेर जिले में सोमवार को मौसम का ओरेंज अलर्ट जारी करते हुए अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि भारी बारिश की गतिविधियां जैसलमेर, बाड़मेर व जालोर जिले में कहीं-कहीं सोमवार को भी जारी रहने की संभावना है। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। आगामी एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियों में गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

रविवार शाम को हुई बारिश का नजारा।

रविवार शाम को हुई बारिश का नजारा।

रविवार से बारिश का दौर हुआ शुरू जैसलमेर जिले में रविवार सुबह 8 बजे तक चेलक में 3, नाचना में 2 एमएम बारिश हुई। वहीं फलसूंड, देवीकोट, सांकड़ा, फतेहगढ़, भणियाणा, झिनझिनयाली व पोकरण में 1-1 एमएम बारिश दर्ज की गई। चांधन सहित आसपास के इलाकों में रुक रुक कर बारिश हुई। शहर में दोपहर को बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ा। जैसलमेर शहर में पूरे दिन आसमान में काली घटाएं छाई रही। लेकिन बरसी नहीं। अति भारी बारिश की संभावनाओं के बीच लोग भी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे रहे। लेकिन बूंदाबांदी ही हुई। हालांकि शाम को चली हवाओं से मौसम खुशगवार हो गया।

खरीफ की फसलों को मिला जीवनदान जैसलमेर जिले में दो दिन अति भारी बारिश का अलर्ट था। ऐसे में सोमवार को अच्छी बारिश की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से खेतों में नमी आ गई। खरीफ की फसलों को जीवनदान मिला है। मूंग, मोठ, बाजरा, ग्वार, ज्वार और मूंगफली की फसलें लहलहा उठीं। कई दिनों से बारिश नहीं होने से किसान परेशान थे। फसलों की सिंचाई के लिए वे खुद के संसाधनों पर निर्भर थे। मानसून की देरी से खेत सूखने लगे थे। फसलें मुरझा रही थी।

तापमान में आई गिरावट रविवार को मौसम में हुए बदलाव से तापमान में गिरावट हुई है। रविवार को दिन व रात के पारे में 2-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को रात का पारा 28 डिग्री पर पहुंच गया था। ऐसे में रात में गर्मी बढ़ गई थी। लेकिन रविवार को दिन व रात के पारे में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया।

जैसलमेर में आज अति भारी बारिश का अलर्ट।

जैसलमेर में आज अति भारी बारिश का अलर्ट।

आज भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जैसलमेर जिले में सोमवार को मौसम का ओरेंज अलर्ट जारी करते हुए अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि भारी बारिश की गतिविधियां जैसलमेर, बाड़मेर व जालोर जिले में कहीं-कहीं सोमवार को भी जारी रहने की संभावना है। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। आगामी एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियों में गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

प्रशासन ने की स्कूलों की छुट्टी भारतीय मौसम विभाग द्वारा जिले में आगामी 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा की संभावना को लेकर जारी चेतावनी के मद्देनज़र जिले में अलर्ट जारी किया गया है। जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने आदेश जारी कर जैसलमेर जिले के समस्त सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 8 सितम्बर (सोमवार) को छुट्‌टी घोषित किया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading