कोटपूतली के झीड़ा स्थित बालाजी मंदिर बजरंगपुरा में रविवार को चंद्र ग्रहण के दौरान विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। बालाजी पुजारी, बजरंग युवा उत्थान समिति और ग्रामीणों ने मिलकर विश्व कल्याण के लिए 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया।
महंत महावीर व्यास ने बताया कि पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 9:58 बजे से शुरू होकर 1:26 बजे तक रहा। उन्होंने कहा कि चंद्र ग्रहण का महत्व खगोलीय घटना के साथ-साथ धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी है। ये घटना देश-दुनिया की गतिविधियों और व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करती है।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण का प्रभाव 12 राशियों और 27 नक्षत्रों पर अलग-अलग होता है। इससे कुछ जातकों को लाभ मिल सकता है। कुछ लोगों को मानसिक, शारीरिक या आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
कार्यक्रम में मंदिर के महंत महावीर व्यास के अलावा समिति के अध्यक्ष नेमीचंद शर्मा, उपाध्यक्ष कैलाश गुर्जर और सचिव कमलेश सैनी मौजूद रहे। रामनिवास गुर्जर, संगठन मंत्री मुकेश गुर्जर, चिंटू शर्मा, पुष्कर गुर्जर समेत कई ग्रामवासी भी उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments