बिजयनगर के एक कैफे में सोमवार रात को अचानक आग लग गई। बाद में जब पटाखों जैसी आवाज पड़ोसियों ने सुनी तो बाहर आकर देखा। बाद में दमकल व पुलिस को सूचना दी गई। यहां से एक जलता हुआ सिलेंडर व दो खाली सिलेंडर बाहर निकाले। गनीमत रही कि वहां कोई नहीं था और कोई ब

कैफे में ऐसे लगती रही आग।

दमकल ने आग पर काबू पाया।
पार्षद ऋषि जांगिड़ ने बताया-रात करीब 12 बजे 25 मिल पर जेस्टार कैफे में आग लग गई। करीब तीन बजे पड़ोसी ने सूचना दी कि बाहर पटाखों जैसी आवाज आ रही थी और देखा तो पता चला कि आग लगी है। इसके बाद दमकल व पुलिस को सूचना की। वहां तीन सिलेंडर थे और दो खाली थे। एक में गैस थी और कॉन्स्टेबल राजेश चौधरी ने जलते हुए सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल ने दो चक्कर किए। करीब पांच बजे आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि कैफे में कोई नहीं था और बड़ा हादसा टल गया।
(इनपुट-अनिल जांगिड़, बिजयनगर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments