![]()
सोमवार देर रात बीकानेर-सरदारशहर रोड पर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक भाजपा नेता के रूप में पहचान बना रहा था ओर सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ था। मृतक विक्रम सिंह सत्तासर गांव का रहने वाला था, जहां घटना की सूचना मिलने के बाद से
विक्रम अपनी कार में सरदारशहर से आडसर गांव के मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी टक्कर सामने से आ रहे ऊंट से हो गई। ऊंट को बचाने की कोशिश में उसकी कार पलट गई और वो गंभीर घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। देर रात की इस घटना के बारे में सुबह लोगों को पता चला। इसके बाद से अस्पताल और सत्तासर गांव में लोगों की भीड़ है। सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, झंझेऊ सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ सिंह पूर्व सरपंच रतन सिंह पूर्व सरपचं समुंद्र सिंह, भाग सिंह शेखावत और महावीर सिंह शेखावत मौके पर पहुंच गए। देर रात परिजनों को नहीं बताया गया लेकिन मंगलवार सुबह उन्हें सूचना दी गई। विक्रम सिंह कुछ अर्से से भाजपा के साथ जुड़ा हुआ था। वो सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल रहता था। इस कारण गांव में उसकी विशेष पहचान बन गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments