☜ Click Here to Star Rating


पुलिस एकेडमी में बैठी अंजू यादव

हरियाणा के नारनौल की बेटी अंजू यादव ने राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में आयोजित 55वें बैच के दीक्षांत परेड समारोह में राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि पर उनके परिवार, क्षेत्र और समाज में खुशी की लहर है।

.

अंजू यादव हरियाणा के नारनौल जिले के गांव धौलेड़ा की मूल निवासी हैं। उनका विवाह अलवर जिले की बहरोड़ तहसील के गांव गंडाला में हुआ है। अंजू यादव ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से न केवल परिवार बल्कि दोनों राज्यों का नाम रोशन किया है।

यादव की एक फोटो

यादव की एक फोटो

47 माह लिया प्रशिक्षण

राजस्थान पुलिस अकादमी में आरपीएस अधिकारियों को लगभग 47 सप्ताह का गहन प्रशिक्षण दिया जाता है। इस दौरान कानून व्यवस्था, पुलिसिंग के कानूनी पहलुओं, साइबर क्राइम, फोरेंसिक साइंस, क्रिमिनोलॉजी और सॉफ्ट स्किल्स पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके साथ ही प्रशिक्षुओं को देश की प्रमुख पुलिस अकादमियों भोपाल, गांधीनगर और अहमदाबाद के शैक्षिक दौरे भी कराए गए।

दीक्षांत परेड समारोह में ली शपथ

दीक्षांत परेड समारोह में अंजू यादव ने मंच पर शपथ ग्रहण करते हुए देश और समाज की सेवा के प्रति निष्ठा व समर्पण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा उनके लिए केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा और न्याय दिलाने का दायित्व है।

लोगों ने दी बधाई

उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल पुलिस सेवा करियर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading