![]()
हनुमानगढ़ की खुली जेल में रहने वाले एक बंदी को आवारा सांड ने टक्कर मार दी, गंभीर रूप से घायल इस बंदी का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में 26 जुलाई से इलाज चल रहा था। ठीक होने पर उसे वापस जेल भेज दिया जाता, लेकिन इस बार उसकी तबीयत ऐसी बिगड़ी की दम ही तोड़ दि
पुलिस के अनुसार हनुमानगढ़ की खुली जेल में रहने वाला बंदी अंग्रेज सिंह निवासी पीलीबंगा दूध लेने के लिए जेल से बाहर गया था। वहीं पर दो सांड लड़ रहे थे। इनमें एक ने अंग्रेज सिंह को घायल कर दिया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल हनुमानगढ़ से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर किया गया। जहां इलाज के दौरान कुछ हालत ठीक हुई तो वापस हनुमानगढ़ भेज दिया गया। पांच अगस्त को अंग्रेज सिंह हनुमानगढ़ पहुंचा और आठ अगस्त को ही उसकी तबीयत फिर से खराब हो गई। इस पर उसे वापस पीबीएम अस्पताल लाया गया। यहां से 16 सितम्बर को इलाज कर फिर हनुमानगढ़ भेज दिया गया। दो दिन बाद फिर से तबीयत बिगड़ी तो 18 सितम्बर को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 3 अक्टूबर को अंग्रेज सिंह की मौत हो गई। अब आगे की कार्रवाई हनुमानगढ़ कारावास की ओर से की जा रही है। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments