![]()
जोधपुर से बालोतरा जा रही स्लीपर बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। घटना बालोतरा जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। कल्याणपुर सीआई बुद्धाराम ने बताया-घटना दोपहर 2 बजे की है।
पुलिस ने बताया-दोपहर 2 बजे थाना क्षेत्र के अराबा गांव के पास पहुंचने पर ड्राइवर का कंट्रोल बिगड़ गया। इससे बस बेकाबू होकर सड़क के बीचों बीच पलट गई।
घायलों को कल्याणपुर सीएचसी में कराया भर्ती हादसे की सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कुछ देर बाद 108 एंबुलेंस की टीम भी पहुंची। सभी घायल यात्रियों को कल्याणपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी उनका उपचार जारी है।
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लगा जाम हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments