![]()
करौली के भंवर विलास पैलेस में भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को बेढ़म ने संबोधित किया।
जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि जीएसटी लागू होने से देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा मिली है। उन्होंने करौली के भंवर विलास पैलेस में भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में यह बात कही। सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जिल
मंत्री बेढ़म ने कहा कि जीएसटी लागू होने से देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा मिली है। सेना की आवाजाही में आ रही बाधाएं अब दूर हो गई हैं। विकास कार्यों की गति बढ़ी है और देश की वैश्विक निर्भरता कम हुई है। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने की अपील की।
प्रमुख वक्ता शंकर लाल राजपुरोहित ने जीएसटी को देश की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी की दरों में लगातार कमी से इसका सीधा लाभ आम लोगों को मिलेगा।
कार्यक्रम में जीएसटी जन जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया। व्यापारियों से जीएसटी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की अपील की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, करौली विधायक दर्शन सिंह, सपोटरा विधायक हंसराज समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के बुजुर्गों और अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments