![]()
मकान से हुई चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने तीसरे आरोपी रामनरेश उर्फ लोला गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है।
धौलपुर के कैला कॉलोनी स्थित एक मकान से हुई चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने तीसरे आरोपी रामनरेश उर्फ लोला गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 4 अगस्त 2025 की मध्यरात्रि की है। चोरों ने रामनरेश परमार के सूने मकान से 20 हजार रुपए और सोने के गहने चोरी किए थे। पुलिस ने इस मामले में पहले ही दो आरोपियों गौरव गुर्जर और करन कोली को गिरफ्तार कर चुकी है। इन दोनों से चोरी के रुपए बरामद किए गए थे।
धौलपुर के पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी हरिनारायण मीना के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। अनुसंधान अधिकारी मनोज कुमार ने 19 सितंबर 2025 को तीसरे आरोपी रामनरेश उर्फ लोला गुर्जर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की गई सोने की चेन बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा नंबर 448/2025 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ और मामले की जांच जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments