45 हजार क्यूसेक से भी ज्यादा पांचना बांध से छोड़े गए पानी से भरतपुर के तालाब, नहर, बांध हुए फुल।
करौली का पांचना बांध फुल होने के बाद लगातार पांचना बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके कारण भरतपुर भी पानी से लबालब हो चुका है। जिले छोटे, बड़े बांध, पोखर, तालाब पानी से लबालब हो चुके हैं। जिसको देखते हुए प्रशासन लगातार लोगों से जलभराव क्षेत्रों से दूर
पांचना बांध से 23 अगस्त से पानी की अवाक जारी है। पांचना बांध से अभी तक करीब 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। यह पानी बयाना की गंभीर नदी होते हुए उच्चैन के सेवला डेम पर पहुंच रहा है। पानी की अवाक ज्यादा होने के कारण सेवला से रुदावल जाने वाला रास्ता भी पानी में पूरी तरह डूब चुका है। जिसके कारण रास्ते को बंद कर दिया गया है।

बोकोली हेड के सभी गेट खोलकर पानी को आगरा की तरफ किया जा रहा डायवर्ट।
सेवला डेम से सभी गेट खोलकर पानी को रूपवास की तरफ छोड़ा जा रहा है। क्योंकि अजान बांध पूरी तरह से भर चुका है। अब अगर अजान बांध में पानी छोड़ा जाता है तो, आसपास के गांव भी पानी में डूब सकते हैं। इसलिए सेवला डेम से पानी बोकोली डेम, खानवां गंभीर नदी, ओलिंडा होते हुए आगरा में एंट्री कर रहा है। आगरा जाकर इस नदी का नाम ओटंगन हो जाता है।

डेम पर पानी को देखने के लिए पहुंच रहे लोग।
प्रशासन लगातार आमजन से अपील कर रहा है कि वह बहाव क्षेत्र से दूर रहे। इसके लिए कई जगह पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। बोकोली डेम के चारों गेट खोलकर पानी को आगरा की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। पानी की अवाक के चलते जिले के छोटे, बड़े बांध, नहर, पोखर, तालाब भी पानी से लबालब हो चुके हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments