☜ Click Here to Star Rating



जयपुर के शास्त्री नगर थाना पुलिस ने 10 बार जेल जा चुके शातिर मोबाइल स्नैचर को एक बार गिरफ्तार किया हैं। आरोपी अपने साथी के साथ थाना इलाके में फिर से मोबाइल लूट की वारदात कर भागा गया। पुलिस टीम ने 150 सीसीटीवी फुटेज देख कर आरोपी के हुलिये से उसे गिरफ्

.

डीसीपी नॉर्थ करन शर्मा ने बताया कि 22 अगस्त को सरस्वती देवी (35) पत्नी कमलेश कुमार निवासी टाटा नगर कच्ची बस्ती की ओर से एक रिपोर्ट शास्त्री नगर थाने में दी गई। पीड़िता ने बताया कि वह काम कर के घर लौट रही थी पेट्रोल पम्प कांवटिया रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उस के हाथ से उसका मोबाइल लूटा और फरार हो गए। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर एक टीम को तत्काल मौके पर भेजा और मौके पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज चैक करने का काम दिया। पुलिस टीम ने करीब दो दिन तक 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे जिस के बाद आरोपी की पहचान हो सकी। जिस पर देर रात पुलिस टीम ने शाकिर (31) पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी बी 143 पेन्टर कॉलोनी शास्त्रीनगर जयपुर व मोहम्मद साहिल (21) पुत्र शहिद निवासी मकान न. 313 सी शेखावतो की छतरी शास्त्रीनगर जयपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ से चोरी के मोबाईल खरीदने वाले मुल्जिम फरदीन उर्फ सिकू (20) पुत्र मो. गफ्फार निवासी म.न. 388 हरिजन बस्ती भवानी सिहं रोड जयपुर पुलिस थाना ज्योतिनगर जयपुर हाल किरायेदार असलम का मकान मुनरवा मस्जिद बंधा बस्ती शास्त्रीनगर जयपुर को गिरफ्तार कर 5 लूटे गए मोबाइल रिकवर किये।

गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ जयपुर सिटी के अलग-अलग थाना सर्किल में 10 से अधिक लूट,मारपीट,स्मैचिंग के मुकदमे हैं। आरोपी 10 बार से अधिक जेल जा चुके हैं। जेल से बाहर आने के बाद दोबारा से स्नैचिंग करने लगते हैं। जो पैसा मोबाइल बेच कर मिलता है उस पैसे से ये लोग नशा खरीद लेते हैं। गिरफ्तार दोनों बदमाश नशे के आदी हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading