![]()
झालावाड़ में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 20 हजार से ज्यादा नाम जुड़े।
झालावाड़ में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र परिवारों के नाम ऑनलाइन पोर्टल पर जोड़े जा रहे हैं। अभियान में अब तक 20,521 से अधिक पात्र व्यक्तियों के नाम सफलतापूर्वक जुड़ चुके हैं।
जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि आवेदनों की जांच में 10,798 आवेदन अधूरे पाए गए हैं। इन आवेदनों में या तो आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं या फिर जरूरी जानकारी नहीं दी गई है। इन्हें संशोधन के लिए ई-मित्र केंद्रों को वापस भेजा गया है।
कलेक्टर राठौड़ ने पात्र आवेदकों से अपील की है कि वे खाद्य सुरक्षा पोर्टल बंद होने से पहले अपने आवेदन की कमियां दूर करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर सुधारे गए आवेदन ही योजना में स्वीकृत होंगे। केवल इन्हीं आवेदकों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments