कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र और राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश का नेतृत्व कमजोर होने के कारण देश का रोज मान सम्मान गिर रहा है। जिन आतंकवादियों ने हमारे 26 लोगों की हत्या कर दी, उसके बाद एक के बदले 10 सिर लाने के वादे क
डोटासरा ने कहा-

कल राहुल गांधी ने संसद में कहा कि आप में हिम्मत है तो बोलिए कि ट्रंप के कहने से सीजफायर नहीं किया, लेकिन पीएम यह नहीं बोल पाए। इसलिए नहीं बोल पाए कि हमारे देश का कमजोर नेतृत्व है और उस कमजोर नेतृत्व के कारण हमारा स्वाभिमान और मान सम्मान हर दिन गिर रहा है, यह हम सबके लिए दुखद है।

डोटासरा ने कहा- आगे कोई टेंडर नहीं होने वाला है। दिसंबर तक इनकी ये हालत हो जाएगी कि ये कर्मचारियों की सैलरी भी नहीं दे पाएंगे, क्योंकि इनका मैनेजमेंट ही नहीं है । इनका रेवेन्यू नहीं आ रहा है, इनके पास पता नहीं कौन क्या सीख दे रहा है। इनको राजस्थान के लोगों की तकलीफ से कोई मतलब ही नहीं है। ये तो एक ही बात करेंगे कि 5 साल के कांग्रेस राज के कामों की जांच करेंगे। कांग्रेस राज के आखिरी छह महीने के 800 कामों की जांच के लिए मंत्रियों की कमेटी डेढ़ साल में उसकी जांच तक नहीं कर पाई।
जहां बीजेपी के आरोपी वहां केस कमजोर कर देते हैं मालेगांव ब्लास्ट मामले में सभी आरोपियों के बरी होने के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि यह तो होना ही था। एजेंसियां सही काम नहीं कर रही हैं, निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रही हैं। जहां इनके लोग आरोपों के घेरे में होते हैं तो केस कमजोर कर देते हैं, जहां विपक्ष का होता है वहां अनर्गल आरोप लगाकर झूठे मुकदमे दर्ज करके उसको बदनाम करने के लिए उसे परेशान किया जाता है। यह इनका तरीका है, यही गुजरात मॉडल है।
कन्हैयालाल हत्याकांड के दोषियों को सजा नहीं दिला पाई डोटासरा ने कहा- उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड में अनर्गल आरोप लगा करके हिंदू मुस्लिम करके तुष्टिकरण की बातें करके सत्ता लूट ली। उस वक्त बीजेपी ने कहा कि राजस्थान सरकार सही जांच नहीं करेगी इसलिए एनआईए जांच करे। एनआईए तीन साल बाद भी कन्हैयालाल हत्याकांड के दोषियों को सजा नहीं दिला पाई।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ग्रस्त इलाकों की सुध नहीं ली डोटासरा ने कहा- 13 से 14 जिलों में बाढ़ के हालात हैं, मुख्यमंत्री दिल्ली में बैठकर हाजिरी दर्ज करवा रहे थे, पर्ची बढ़ाने में लगे थे। कल सीएम दिन से आए तो आते ही रील बना दी। शाम को 6 बजे बजे जो लोग बरसात से परेशान थे, ऑफिस से घर जा रहे थे उनको आपने रोक दिया, वो और ज्यादा परेशान हो गए । उन्होंने ट्वीट भी ऐसी फोटो कर दी जिसमें अफसर ज्ञान दे रहे हैं, यह तो हमारा दुर्भाग्य है। बाढ़ के हालात पर मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट किया हो तो बता दीजिए।
स्कूलों की मरम्मत के लिए 169 करोड़ देने का दावा किया डोटासरा ने कहा- जब झालावाड़ वाली घटना हुई तो शिक्षा मंत्री का बयान आया कि स्कूलों की मरम्मत के लिए 169 करोड़ दे दिए, कांग्रेस ने नहीं दिए। बाद में पता लगा प्रशासनिक स्वीकृति ही सात दिन बाद हुई है। मुख्यमंत्री ने 1 अप्रैल से लेकर अब तक शिक्षा विभाग की चार बार समीक्षा बैठकें कर लीं। चार बार की बैठक के बाद भी उनको यह नहीं पता कि जो बजट में है वह स्वीकृति निकली कि नहीं निकली, या फिर वो छुपाना चाह रहे हैं। जहां तक मुझे जानकारी है इन्होंने शिक्षा विभाग के पुराने कामों का एक रुपए का भुगतान अब तक नहीं किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments