☜ Click Here to Star Rating


जयपुर में कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्वराज सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जयपुर में कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्वराज सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में राजस्थान के सभी जिलों से 250 स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

.

सम्मेलन को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार, प्रभारी रीना वाल्मीकि और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव ने संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने निकाय चुनाव के स्थगन और परिसीमन को लेकर वर्तमान बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने इसे संविधान की आत्मा पर चोट बताया। डोटासरा ने कहा कि बीजेपी स्थानीय सरकारों को खत्म करने की साजिश कर रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

डॉ. सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव बहाली के लिए जन आंदोलन खड़ा करने की रूपरेखा प्रस्तुत की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार ने स्वराज की संकल्पना को साकार करने के लिए ग्राम सभाओं के सही आयोजन की आवश्यकता बताई।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव ने संकल्प पत्र प्रस्तुत करते हुए बताया कि 20 अगस्त (राजीव गांधी जयंती) को जयपुर में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन स्थानीय निकायों के चुनाव की बहाली, परिसीमन को रद्द करने, निकाय चुनाव में दो बच्चों के नियम की बाध्यता हटाने, स्थानीय सरकारों के संवैधानिक अधिकारों को बहाल करने और जनप्रतिनिधियों के पेंशन के मुद्दे पर होगा।

इसके लिए संगठन से जुड़े हुए कार्यकर्ता घर-घर जाकर इसके लिए चर्चा करेंगे और पीले चावल देकर प्रदर्शन के लिए आमंत्रित करेंगे। हस्ताक्षर अभियान और पदयात्राओं के माध्यम से जन आंदोलन का वातावरण तैयार करेंगे । सम्मेलन का संचालन संगठन महामंत्री ओमकार वर्मा, उपाध्यक्ष विकास बुड़ानिया और केशव तिवारी ने किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading