☜ Click Here to Star Rating



शहर में ओवर स्पीड से बचना अब आसान होगा। जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने गूगल से टाईअप किया है। गूगल मैप अब रूट के साथ सड़क की स्पीड लिमिट भी दिखाएगा। तय स्पीड से ज्यादा गति बढ़ते ही मोबाइल की स्क्रीन पर अलर्ट आएगा। गूगल मैप पर यह सुविधा इसी महीने में मिलना शुरू

.

डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरड़ा ने बताया कि शहर में स्पीड लिमिट 60 किमी प्रति घंटा है और रोजाना औसतन 865 चालान ओवर स्पीड के होते हैं। इनमें से 468 चालान 60 से अधिक लेकिन 80 से कम स्पीड के होते हैं। कई चालान तो उन क्षेत्रों के हैं, जहां चालकों को पता ही नहीं चलता कि स्पीड नियम लिमिट लागू है। यहां इंटरसेप्टर और कैमरों की नजर में आते ही चालान हो जाता है। गूगल मैप अलर्ट से यह गफलत खत्म हो जाएगी।

भास्कर इनसाइट- हाईवे; शहरी क्षेत्र में स्पीड लिमिट 70, पुलिस 60 पर ही काट रही चालान

शहर में पुलिस कमिश्नरेट ने सड़कों की अधिकतम गति 60 किमी प्रतिघंटा तय कर रखी है। इसके अनुसार रोजाना औसतन 865 चालान ओवर स्पीड के काटे जा रहे हैं। इनमें से 264 चालान शहर से गुजर रहे चार हाईवे के होते हैं। चौंकाने वाली बात तो यह है कि एनएचएआई ने शहरी क्षेत्र में हाईवे की स्पीड 70 किमी प्रतिघंटा तय कर रखी है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस शहरी नियम के अनुसार 60 के ऊपर गति मिलते ही चालान काट रही है। इसी गफलत में रोजाना कार और बाइक इंटरसेप्टर से चालानी कार्रवाई के शिकार हो रहे हैं।

पुलिस ने स्पीड तो तय कर दी, लेकिन शहरों की सीमा तय नहीं की

1. आगरा हाईवे : तुंगा तक ओवर स्पीड की कार्रवाई

यह रोड ट्रांसपोर्ट नगर टनल से शुरू होती है। पहला टोल यहीं है। दूसरा टोल बस्सी में है। इसके भी बाद तुंगा तक का क्षेत्र पुलिस कमिश्नरेट में आता है। यातायात पुलिस ने इस पूरे हाईवे पर स्पीड लिमिट 60 किमी प्रति घंटा निर्धारित की है। बोर्ड लगे हुए हैं, लेकिन यह क्षेत्र हाईवे पर आता है, जहां सामान्यतः स्पीड लिमिट 70 किमी मानी जाती है।

2. सीकर रोड : चौमूं तक पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र, बना रहे चालान

यह हाईवे वीकेआई 14 नंबर पुलिया से शुरू होता है। पहला टोल चौमूं में है। यहां तक पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र है। यहां भी ट्रैफिक पुलिस इंटरसेप्टर से 60 किमी से ज्यादा चलने पर चालान बना रही है। एनएचएआई की तरफ ये इस हाईवे पर स्पीड 70 तय है।

3. दिल्ली और अजमेर हाईवे: बगरू और आमेर क्षेत्र तक इंटरसेप्टर तैनात

अजमेर रोड पर बगरू और दिल्ली रोड पर आमेर तक हाईवे कमिश्नरेट क्षेत्र से गुजर रहा है। इन पर बाइक-कार इंटरसेप्टर से चालान किए जा रहे हैं। यहां निर्धारित स्पीड लिमिट 70 किमी प्रति घंटा है, लेकिन 60 किमी पार होते ही चालान का मैसेज आ जाता है।

वाइस अलर्ट भी मिलेगा जैसे ही वाहन चालक गूगल मैप पर लोकेशन डालकर रूट फॉलो करेगा, उस रूट पर तय की गई स्पीड लिमिट भी दिखेगी। अगर चालक वाहन को निर्धारित सीमा से अधिक गति पर ले जाएगा, तो मोबाइल स्क्रीन और साउंड दोनों पर ओवर स्पीड अलर्ट मिलेगा।

डीसीपी ट्रैफिक मेहरड़ा ने कहा- गूगल मैप से वाहन चालकों की गफलत खत्म हो जाएगी “डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरड़ा का कहना है कि हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को गूगल मैप से राहत मिलेगी। उन्हें मैप पर ही ओवर स्पीड होने की जानकारी मिल जाएगी। मैप भी रूट की तय स्पीड बताएगा।”



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading