![]()
आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने करोड़ों की ठगी करने वाले दो वांछित इनामी आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आईजी एटीएस विकास कुमार ने बताया कि ऑपरेशन डेविल लॉयन और टंडन के तहत शैलेंद्र सिंह और ऋषिराज को झोटवाड़ा इलाके से दबोचा गया। दोनों सिरोही ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी सर्वोदय कॉपरेटिव सोसायटी घोटाले में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। सोसायटी ने 2008-09 में कई जिलों में शाखाएं खोलकर निवेशकों को कम समय में दोगुना पैसा लौटाने का लालच दिया और करोड़ों रुपये की ठगी कर डाली। लेकिन 2012-13 में भुगतान बंद कर दिया, जिससे धोखाधड़ी सामने आई। इस घोटाले में 35 से अधिक केस दर्ज हैं।
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी जयपुर में फर्जी होम्योपैथिक डॉक्टर बनकर रह रहे थे और मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को गुमराह कर रहे थे। एटीएस टीम ने मरीज बनकर कैंप में हिस्सा लिया और मौके पर ही दोनों को दबोच लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments