जयपुर | अमेरिका में आर्थिक गतिविधियां कमजोर होने और ट्रंप प्रशासन के टैरिफ वार के चलते मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत में आए उछाल से बुधवार को जयपुर सर्राफा बाजार में शुद्ध सोना 300 रुपए बढ़कर 1,03,300 रुपए प्रति दस ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर
22 अप्रैल को पहली बार सोना 1 लाख रुपए प्रति दस ग्राम के पार हुआ था। इस साल 24 कैरेट जेवराती सोना 25,000 यानी लगभग 32 फीसदी तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 23,100 रुपए प्रति दस ग्राम यानी 31.50 फीसदी महंगा हुआ है। 31 दिसंबर, 2024 को जयपुर में शुद्ध सोना 78,300 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 73,100 रुपए प्रति दस ग्राम था। चांदी भी 1,100 रुपए प्रति किलोग्राम चढ़ गई। अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अक्टूबर डिलीवरी डिलीवरी सोना 4.10 डॉलर घटकर 3,430.60 डॉलर तथा सितंबर डिलीवरी चांदी 0.127 डॉलर की तेजी से 37.950 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। बीकानेर सर्राफा के भाव : सर्राफा बाजार बुधवार को सोने और चांदी के भाव स्थित रहे। सोना जेवराती (10 ग्राम) 95100 व सोना बिठुर (10 ग्राम) 100300 रहा। चांदी 999 (किलो) 116000 रुपए किलो बिकी इसमें 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से लगती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments