![]()
खाटूश्यामजी में हरियाणा से दर्शन करने आई महिला के गले से सोने के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। श्याम कुंड के पास 3-4 चार आरोपी महिलाओं ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और जेवरात लूटकर भाग गईं।
पुलिस को दी रिपोर्ट में हरियाणा के भिवानी जिले की रहने वाली सावित्री देवी (46) अपने परिवार को साथ खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने के लिए आई हुई थीं। मंदिर में दर्शन के बाद वह श्याम कुंड की ओर जा रही थीं। इस दौरान श्याम कुंड के पास 3-4 महिलाओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जिसके बाद महिलाओं ने उनके गले से सोने की चेन और उसमें लगा गणेश पेंडल तोड़ लिया।
सावित्री ने तुरंत एक महिला को मौके पर पकड़ लिया, जबकि बाकी 2-3 महिलाएं भाग निकलीं। सावित्री का आरोप है कि उनके गहने पकड़ी गई महिला के पास ही हैं। घटना के बाद खाटूश्यामजी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments