☜ Click Here to Star Rating



जयपुर में परिचित युवक के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। परिजनों की गैरमौजूदगी में आरोपी परिचित मिलने के लिए घर आया था। जबरदस्ती करने का विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। बगरु थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट द

.

पुलिस ने बताया- बगरु की रहने वाली 20 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण वह आरोपी को जानती है। उसका घर पर आना-जाना भी है। आरोप है कि 12 जुलाई को वह घर पर अकेली थी, उसके परिजन अपने काम से बाहर गए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी परिचित परिजनों की गैरमौजूदगी में घर आया। घर में अकेला पाकर जबरन अंदर घुसकर जबरदस्ती करने लगा।

विरोध करने पर आरोपी ने मारने की धमकी देकर रेप किया। उसके फोटोज-वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। जाते समय इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी देखकर परिजनों ने दबाव बनाकर पूछने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। बगरु थाने में अपनी मां के साथ पहुंचकर पीड़िता ने आरोपी परिचित की करतूत बताते हुए मामला दर्ज करवाया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading