![]()
मानसरोवर स्थित सेंट टेरेसा स्कूल के बच्चों ने पूरे कैंप के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
1 राजस्थान एयर स्क्वाडन एनसीसी की ओर से आयोजित 10 दिवसीय कैंप में सेंट टेरेसा स्कूल के कैडेट्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कैंप में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेट्स को अनुशासन का महत्व सिखाया गया।
प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को ड्रिल की विस्तृत जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। खेल गतिविधियों में टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें जे.डी. टीम विजेता और जे.डब्लू. टीम उपविजेता रही।
मानसरोवर स्थित सेंट टेरेसा स्कूल के बच्चों ने पूरे कैंप के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्कूल को ओवरऑल तीसरे स्थान से सम्मानित किया गया। कैंप के दौरान स्कूल के इंचार्ज सेकेंड ऑफिसर आशीष जैमन थे।
स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर जामी ने एनसीसी इंचार्ज और सभी कैडेट्स को इस उपलब्धि पर बधाई दी। यह जानकारी स्कूल प्रशासन की ओर से साझा की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments