☜ Click Here to Star Rating


पीएम नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा दौर से पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उदयपुर के कन्हैयालाल टेलर के तालिबानी मर्डर में जांच की धीमी रफ्तार और दोषियों को सजा नहीं मिलने पर सवाल उठाए हैं।

.

गहलोत ने एक्स पर लिखा- मेरा प्रधानमंत्री जी से सवाल है कि कन्हैयालाल के परिवार को न्याय दिलवाने में इतनी देरी क्यों हो रही है? ये अपराधी भाजपा कार्यकर्ता हैं क्या, इसलिए इनकी सजा में देरी हो रही है?

ऐसा लगता है कि भाजपा राजनीतिक लाभ देखकर कार्रवाई करती है जबकि कांग्रेस यह देखती है कि अपराध किसने किया। यह तो बेहद घृणित कृत्य था।क्या कल प्रधानमंत्री राजस्थान की जनता को कन्हैयालाल और उनके परिवार के साथ न्याय का आश्वासन देंगे?

कन्हैयालाल मर्डर के दोनों आरोपी भाजपा सदस्य थे गहलोत ने लिखा- घटना के कुछ समय बाद जानकारी में आया कि इस हत्याकांड के दोनों मुख्य अपराधी भाजपा के सदस्य थे। सोशल मीडिया पर उनकी भाजपा जॉइन करते हुए तस्वीरें भी वायरल हुईं थी। ऐसा भी सामने आया था कि इस घटना से लगभग एक महीने पहले इनका अपने मकान मालिक से विवाद हुआ तो भाजपा के नेताओं ने पुलिस थाने में इनके लिए फोन किए थे।

चुनावों में पीएम और गृह मंत्री ने 5 लाख मुआवजे का झूठ फैलाया गहलोत ने लिखा- कन्हैयालाल साहू का परिवार उनके हत्याकांड के लगभग साढ़े तीन साल बाद भी न्याय का इंतजार कर रहा है। विधानसभा चुनावों के दौरान खुद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने इसे मुद्दा बनाया था और सिर्फ 5 लाख रुपए मुआवजे का झूठ फैलाया। जबकि सच ये था कि राजस्थान पुलिस ने केवल 4 घंटों में अपराधियों को पकड़ लिया था और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया था।

ये भी पढ़ें-

4 महीने में दूसरी बार राजस्थान आ रहे पीएम मोदी:जनसभा को करेंगे संबोधित, 1 लाख 8 हजार 468 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार महीने में दूसरी बार राजस्थान आ रहे हैं। वे गुरुवार को बांसवाड़ा के नापला में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे यहां से राजस्थान में करीब 1 लाख 8 हजार 468 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading