बीकानेर | अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी की ओर से संचालित पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत रविवार को एक विशेष आयोजन में प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर रूमा देवी ने इको फ्रेंडली बैग पर हस्ताक्षर कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस प्रेरण
बाड़मेर से पधारीं रूमा देवी ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए केवल भाषण नहीं, बल्कि व्यवहारिक बदलाव आवश्यक है। प्लास्टिक का विकल्प अपनाना और जन-जागरण के माध्यम से बदलाव लाना आज की आवश्यकता है। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि जनमानस को जागरूक करने की दृष्टि से भी अत्यंत सराहनीय है। अणुविभा पर्यावरण जागरूकता अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. नीलम जैन ने बताया कि यह अभियान देशभर में जनजागरूकता के माध्यम से प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक सशक्त आंदोलन बन चुका है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments