![]()
जयपुर | शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 में नकली बीपीएड की डिग्रियों से सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले 167 अभ्यर्थियों के खिलाफ एसओजी ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की है। एसओजी जांच में सामने आया कि शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्ष
शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 का मामला
एसओजी की जांच में ये आया सामने
{203 चयनित अभ्यर्थियों में से केवल 1 की अंकतालिका समय पर प्रिंट हुई थी। बाकी की अंकतालिकाएं दस्तावेज़ सत्यापन से पहले बनाई थी।
{25 अभ्यर्थियों ने आवेदन में अन्य विश्वविद्यालय का नाम लिखा, जबकि चयन के बाद जेएस विश्वविद्यालय की डिग्री प्रस्तुत की।
{26 अभ्यर्थियों ने आवेदन में एक शिक्षा सत्र लिखा, लेकिन दस्तावेज़ में दूसरा सत्र प्रस्तुत किया।
{43 अभ्यर्थियों की डिग्रियां परीक्षा दिनांक 25 सितंबर 2022 के बाद प्रिंट की गईं, जो मान्य नहीं थीं।
{9 अभ्यर्थियों ने डीपीएड भरा, लेकिन चयन के बाद बीपीएड की डिग्री दी।
{कई डिग्रियां विलियम कैरी विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय मेघालय, कलिंगा विश्वविद्यालय, साबरमती विश्वविद्यालय से फर्जी तरीके से बैकडेट में प्राप्त की।
{इस संगठित फर्जीवाड़े में दलालों की भूमिका भी सामने आई है। एसआेजी ने जेएस विश्वविद्यालय के सर्वर से लिए गए बैकअप में डिग्री प्रिंटिंग का डेटा सत्यापित किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments