![]()
छबड़ा में पुलिस ने 20 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बारां के छबड़ा में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20.309 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु के अनुसार यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के विशेष अभियान के तहत की गई। थाना प्रभारी छबड़ा राजेश कुमार खटाना अपनी टीम के साथ कस्बे में गश्त कर रहे थे। गुगौर हनुवंतखेड़ा बाईपास रोड पर केटी फॉर्म के पास एक युवक दिखाई दिया। वह दोनों हाथों में प्लास्टिक के कट्टे लिए था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा।
पुलिस ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान गणपति नगर छबड़ा निवासी विशाल सिंह (19) के रूप में बताई। तलाशी में उसके पास से 20.309 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने लोगों से मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने की अपील की है। सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933 या 8764528201 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments