![]()
गंगा और पार्वती, नहीं-नहीं ये भारत की नदियां नहीं हैं। ये हैं बाड़मेर जिले के बालोतरा से निकलीं दो युवा क्रिकेटर्स। राजस्थान की क्रिकेट में धारा प्रवाह बह रही हैं ये दोनों क्रिकेटर्स। पिछले कई सालों से राजस्थान के लिए खेल रही हैं। दोनों अच्छी दोस्त ह
पार्वती; शांत… लेकिन टीम की मजबूत कड़ी पार्वती बताती हैं, पहले कबड्डी खेलती थी। स्कूल में हाउस की कैप्टन थी। हर बार हमारा हाउस चैम्पियन बनता था। फिर अचानक मेरा रुझान क्रिकेट की ओर हुआ। धीरे-धीरे इस खेल में रम गई। टीम की ओपनर हूं। अहमदाबाद में एक एकेडमी में पिछले दो साल से ट्रेनिंग ले रही हूं। बड़ौदा से खेलने का भी अॉफर था, लेकिन मुझे राजस्थान से ही खेलना था। मौका भी मिला। अंडर-19 राजस्थान टीम की कप्तान भी रही। हम गंगा और पार्वती एक-दूसरे की पूरक हैं। एक-दूसरे के बिना हम तैयारी भी नहीं करते। जब भी हम बालोतरा में होते हैं। साथ में ही क्रिकेट की तैयारी करते हैं। मेरी बेस्ट फ्रेंड है गंगा।
गंगा; बैटिंग में ‘छक्के’ छुड़ाती हैं गंगा बताती हैं, मैं पहले सॉफ्ट बॉल खेलती थीं। स्कूल नेशनल में गोल्ड भी जीता है। सॉफ्ट बॉल काफी हैवी होती है। इसलिए मेरा कंधा शुरू से ही मजबूत था। यही कारण है कि मुझे फास्ट बॉलर बनने में कोई परेशानी नहीं हुई। पिता खेती-बाड़ी करते हैं। मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करती हूं। पिंच हिटर हूं। सामने बॉलर कोई भी हो, मुझे बड़े-बड़े शॉट खेलना पसंद है। बल्लेबाजी के लिए उतरते ही मेरे अंदर एक अलग तरह का जोश भर जाता है। पूरी तरह क्रिकेट पर ही फोकस हूं। बस देश के लिए और डब्ल्यूपीएल खेलना लक्ष्य है। इसके लिए मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं। राजस्थान के लिए अंडर-19 खेल चुकी हूं।
जेडीए; 17 काे समाधान शिविर, पेंडिंग आवेदनों का निस्तारण हाेगा
जयपुर| जेडीए में लंबे समय से पेंडिंग आवेदनों के निस्तारण के लिए समाधान शिविर अब 16 अगस्त शनिवार की बजाय 17 अगस्त रविवार काे आयोजित हाेगा। इसमें ऑनलाइन सेवाओं में समयावधि पार प्रकरणों का तुरंत निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए सभी जोन उपायुक्तों और अन्य शाखा के अधिकारियों काे शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिक सेवा केन्द्र में इस माह के तृतीय शनिवार के स्थान पर रविवार काे यह कैम्प लगेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments